वार्ता, मार्च 10 -- दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 1 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 करोड़ रुपये कीमत है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की इंटर-स्टेट सेल ने उस सूचना के आधार पर की, जिसमें बताया गया था कि उत्तर प्रदेश से दिल्ली-एनसीआर के लिए एक बड़ी ड्रग खेप लाई जा रही है। अपराध शाखा के डीसीपी आदित्य गौतम ने बताया कि 22 फरवरी को सूचना मिली थी कि संदिग्ध तस्कर फईम बेग आनंद विहार रेलवे स्टेशन अंडरपास के पास हेरोइन की बड़ी खेप पहुंचाने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाकर बेग और उसके साथी कयूम खान को मौके से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- मोदी जी ट्र्ंप के आगे नतमस्तक, देश इसकी सज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.