नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- निखिल पाठक, नई दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी में आवारा कुत्तों की नसबंदी की प्रक्रिया तेज करने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) को लखनऊ नगर निगम के साथ समन्वय कर जल्द प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि लखनऊ नगर निगम के अधिकारी दिल्ली आकर पशु चिकित्सकों, पैरावेटरिनरी कर्मचारियों और कुत्ते पकड़ने वाले कर्मचारियों को नसबंदी का प्रशिक्षण देंगे। यह प्रशिक्षण पशु कल्याण बोर्ड के तय मॉड्यूल के अनुसार दिया जाएगा।कर्मचारियों को दी जाएगी ट्रेनिंग, लगेंगे कैंप जस्टिस दिनेश मेहता और जस्टिस अदिति चौधरी की पीठ ने MCD को नसबंदी के लिए एक विस्तृत योजना तैयार कर अदालत के समक्ष रखने को भी कहा। यह योजना मामले में न्याय मित्र गौरी मौलेखी की ओर से दिए गए सुझावों के...