नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- राजधानी दिल्ली में लावारिस कुत्तों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम प्रशासन ने राजधानी के विभिन्न इलाकों में डॉग फीडिंग पॉइंट बनाने का काम शुरू कर दिया है, जहां लोग बिना रोक-टोक आवारा कुत्तों को भोजन खिला सकेंगे। इसके साथ ही दो नए डॉग शेल्टर होम भी जल्द तैयार किए जाएंगे। एमसीडी की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया कि अब तक सौ वार्डों में करीब 300 स्थानों को डॉग फीडिंग पॉइंट के रूप में चिन्हित किया गया है। इनमें पश्चिमी, नजफगढ़, शाहदरा (उत्तर- दक्षिण), रोहिणी, केशवपुरम, नरेला, करोल बाग, सिविल लाइंस, सिटी सदर पहाड़गंज और मध्य जोन शामिल हैं। यह काम निगम पार्षदों, आरडब्ल्यूए और स्थानीय नागरिकों की मदद से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर को सभी 238...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.