देहरादून, अप्रैल 2 -- पौड़ी। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले दिल्ली में 4 अप्रैल को आयोजित होने वाले प्रदर्शन में जूनियर शिक्षक भी हिस्सा लेंगे। शिक्षक संगठन ने इसकी व्यापक तैयारी की है। साथ ही इस संबंध में विभाग को भी सूचित किया गया है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ पौड़ी के जिलाध्यक्ष भगत सिंह भंडारी ने बताया कि आरटीई एक्ट से पूर्व के शिक्षकों को भी टीईटी की बाध्यता जैसे नियमों से गुजरना पड़ रहा है ,जिससे उनके सम्मुख परेशानियां खड़ी हो रही है। कई शिक्षक ऐसे भी जिनका सेवा काल भी बेहद कम रह गया है ऐसे लंबे समय सेवा के बाद टीईटी करना व्यवहारिक नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...