नई दिल्ली, जून 2 -- राजधानी में पानी की समस्या का तत्काल समाधान करने के लिए दिल्ली सरकार इसकी वितरण व्यवस्था में बदलाव करेगी। इसके तहत यह तय किया जाएगा कि किस क्षेत्र को कितनी देर पानी मिलना चाहिए। जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि दिल्ली के कुछ इलाकों में कम आबादी को ज्यादा पानी जबकि ज्यादा आबादी वाले क्षेत्रों को कम पानी मिल रहा है। दिल्ली जल बोर्ड इसे लेकर काम कर रहा है ताकि आबादी के अनुसार पानी उपलब्ध कराया जा सके। यह भी पढ़ें- सीवर के पानी से दिल्ली में 'जल संकट' दूर करेगी दिल्ली सरकार, क्या नया ऐलानजल वितरण प्रणाली में सुधार प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि दिल्ली सरकार ने राजधानी के जल भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए जल वितरण व्यवस्था में व्यापक सुधारों की शुरुआत की है। ये सुधार जल के समान वितरण, जल हानि में कमी, पुरानी जल अवसंर...