नई दिल्ली, मार्च 1 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज जंतर-मंतर पर एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं। कथित शराब घोटाला केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 लोगों को निचली अदालत द्वारा आरोपमुक्त किए जाने के बाद यह उनकी पहली जनसभा होगी। इस रैली में 'आप' के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। 'आप' ने शनिवार को यह दावा किया था कि दिल्ली पुलिस रैली के लिए परमिशन देने से मना कर रही है। हालांकि, बाद में शनिवार देर रात 'आप' के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली पुलिस ने परमिशन दे दी है और रैली तय समय पर होगी। यह भी पढ़ें- शराब घोटाला केस में केजरीवाल-सिसोदिया बरी हुए या आरोपमुक्त, जानें दोनों में अंतरसौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी सौरभ भारद्वाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.