नई दिल्ली, मई 30 -- Aaj Ka Mausam 30th May: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक तरफ जहां दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के नए इलाकों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियों में है, वहीं दूसरी ओर उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के राज्यों में आज तीव्र आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी की आईएमडी ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा।आंधी और ओले गिरने की आशंका दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में आज मौसम काफी खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने यहां 60 से 70 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 80 किमी/घंटा तक की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष...