दिल्ली में आज 5 घंटे तक प्रभावित रहेगा ट्रैफिक, कई जगहों पर डायवर्जन; ये रास्ते बंद
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- दिल्ली में आज यानी बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर के 22 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, इससे 35 से अधिक सड़कें प्रभावित होंगी। इस दौरान भारत मंडपम में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर बुधवार को काफिला (मोटर कारकेड) रिहर्सल होगी। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सम्मेलन के दौरान रिहर्सल वाले रूट पर लगभग यही ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक डब्ल्यू प्वॉइंट से मथुरा रोड व तिलक मार्ग जाने की इजाजत नहीं होगी। राम चरण अग्रवाल चौक से मालवाहक वाहन से डब्ल्यू चौक नहीं जा पाएंगे। मीर दर्द चौक से महाराजा मंजीत सिंह मार्ग पर जाने की इजाजत नहीं होगी। यह भी पढ़ें- 14 साल तक सर्जरी का इंतजार, फिर थम गईं सांसें; दिल्ली एम्स में लड़की की मौत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.