नई दिल्ली, जून 10 -- दिल्ली-एनसीआर में मौसम आज से बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार शाम या रात को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में आंधी और गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। कल यानी 11 जून को एक पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव होगा। इसके प्रभाव से दिल्ली-NCR में मौसम कल से ज्यादा खराब होने का अनुमान है। 12 जून को भी दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश देखी जाएगी। कुल मिलाकर 13 जून तक मौसम के सुहावना रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज बुधवार को शाम या रात के वक्त आंधी के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। मौसम विभाग की मानें तो कल 11 जून को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक रूप से बादल छाएंगे। इस दिन दिल्ली एनसीआर में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश को लेक...