नई दिल्ली, फरवरी 5 -- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को दिल्ली में देश के पहले सहकारी-आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म 'भारत टैक्सी' का शुभारंभ करेंगे। इसका उद्देश्य सहकारी क्षेत्र को मजबूत करना और परिवहन समाधान को बढ़ावा देना है।भारत टैक्सी क्यों है खास? भारत टैक्सी को मोबिलिटी क्षेत्र में एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में विकसित किया गया है। इसके तहत ड्राइवरों जिन्हें सारथी कहा जाता है उनको स्वामित्व, संचालन और मूल्य सृजन के केंद्र में रखा गया है। इससे उन्हें शोषणकारी एग्रीगेटर आधारित मॉडलों से मुक्ति मिलेगी। पहल सहकारिता मंत्रालय की उस प्रतिबद्ध कोशिश का हिस्सा है, जिसके तहत सहकारिताओं को रोजगार सृजन, सामाजिक सुरक्षा और जमीनी स्तर पर आर्थिक भागीदारी का प्रभावी माध्यम बनाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.