दिल्ली में आज से दौड़ेगी पहली हाइड्रोजन शटल बस, क्या रूट और कितना किराया
नई दिल्ली, मई 15 -- दिल्ली में पहली बार हाइड्रोजन से चलने वाली अत्याधुनिक शटल बसों का परिचालन आज से शुरू होने जा रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम केंद्रीय सचिवालय, सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन और सेंट्रल विस्टा क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों के बीच इस बस सेवा की शुरुआत करेगा। इस बस को शुरू करने का मकसद कर्मचारियों में सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित और निजी वाहनों पर निर्भरता कम करना है। ताकि मेट्रो स्टेशन पर उतरने के बाद विस्टा के क्षेत्र में स्थित सरकारी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी आसानी से हाइड्रोजन से चलने वाली बस से दफ्तर पहुंच सकें। डीएमआरसी के अनुसार केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी मामले के मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय के सहयोग से ये बस सेवा शुक्रवार से शुरू की जा रही है। यह भी पढ़ें- थाने के पास डेढ़ घंटे तक होता रहा बस में ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.