नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तापमान गिरने के आसार हैं। शुक्रवार को हल्के कोहरे के साथ ही कई इलाकों में बादल छाने के आसार हैं। माैसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहेगा और इसके बाद के तीन दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है और अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। दिल्ली के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य रहा। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.