नई दिल्ली, फरवरी 22 -- दिल्ली में रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। यह दौड़ जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर इंडिया गेट और लोधी रोड जैसे प्रमुख इलाकों से गुजरेगी, जिसमें करीब 13 हजार लोग हिस्सा लेंगे। इस आयोजन के कारण कई सड़कों पर यातायात बंद या डायवर्ट रहेगा। इसके साथ ही बार काउंसिल चुनावों की वजह से दिल्ली हाईकोर्ट के पास शेरशाह रोड भी प्रभावित रहेगी। पुलिस ने रिंग रोड और आश्रम जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। मैराथन में 42 किमी, 21 किमी और 10 किमी की अलग-अलग दौड़ शामिल होंगी, जिनमें लगभग 13 हजार लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। यह दौड़ भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड और इंडिया गेट जैसे प्रमुख इलाकों से होकर गुजरेगी। आयोजन के कारण सुबह 3.45 से 9.30 बजे तक कई सड़कों पर यातायात बाधित रहेगा। पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक ...