दिल्ली में आज मौसम का येलो अलर्ट, रात में बारिश और तेज हवाओं से कूल-कूल हुई फिजा
नई दिल्ली, जून 12 -- दिल्ली-एनसीआर का मौसम शुक्रवार को थोड़ा कूल-कूल रहने के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी आंधी-बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंचने के आसार हैं। तेज के साथ पड़ने वाली बौछारों के चलते तापमान में अच्छी गिरावट होने के आसार हैं। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में गुरुवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। हालांकि रात के समय कई इलाकों में झमाझम बारिश भी दर्ज की गई। इसके चलते दिल्ली के लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से खासी राहत मिली है। एक दिन पहले की तुलना में अधिकतम तापमान में साढ़े 5 डिग्री से ज्यादा तक की गिरावट दर्ज की गई है। मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.