नई दिल्ली, मई 4 -- Delhi-NCR Weather: दिल्ली में सोमवार को एक बार फिर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले लगभग एक सप्ताह तक राजधानी में तेज धूप की संभावना कम है। राजधानी में रविवार को ज्यादातर इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान में गिरावट लोगों को राहत दे रही है, हालांकि छह मई के बाद गर्मी फिर बढ़ सकती है। सफदरजंग में रविवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा, यह सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। पालम, लोधी रोड, रिज और आयानगर में भी तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक नीचे रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से थोड़ा कम दर्ज किया गया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.