नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सप्ताह भर लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। सोमवार को भी कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस बीच, रविवार को दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। दिल्ली में मार्च के पहले पखवाड़े में लगातार ही तापमान सामान्य से ज्यादा था। अब पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम में खासा बदलाव किया है। रविवार की सुबह दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में तेज धूप निकली। पिछले दिनों हुई बारिश के चलते हवा में नमी भी काफी मात्रा में है। इसके चलते तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.