दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी का 'तिरंगा मार्च', जाम से बचना है तो इन रास्तों पर जानें से बचें
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के शुक्रवार को 'तिरंगा मार्च' को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि मार्च को देखते हुए कनॉट प्लेस के आस-पास दोपहर 3 बजे के बाद से कुछ सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। ऐसे में यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने और जितना संभव हो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से बताया गया है कि परिस्थिति को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किए जा सकते हैं।कौन-कौन से मार्ग पर असर? दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, शहीद भगत सिंह मार्ग, पंचकुइयां रोड, बसंत लेन, चेम्सफोर्ड रोड, मिंटो रोड, बाराखंबा रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.