पीटीआई, जुलाई 4 -- Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। यह बढ़ोत्तरी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के शहर में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना के बीच दर्ज की गई। शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा और कल के मुकाबले 0.9 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा अन्य मौसम केंद्र में भी न्यूनतम तापमान में इसी तरह की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। पालम में न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि शुक्रवार के मुकाबले 1.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि शुक्रवार के मुकाबले 0.6 डिग्री ज्यादा है। रिज में न्य...