नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- ब्रिक्स सम्मेलन के मद्देनजर शनिवार और रविवार को राजधानी दिल्ली की 31 सड़कों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने और बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि के लिए समय लेकर निकलने की सलाह दी है। भारत मंडपम में दो दिन सम्मेलन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके चलते विभिन्न होटलों से भारत मंडपम तक और कार्यक्रम समाप्त होने पर वापस होटल तक विदेशी मेहमानों के काफिले जाएंगे। कुछ स्थानों पर विदेशी मेहमान घूमने भी जा सकते हैं। इसके चलते नई दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में उनके काफिले आते-जाते रहेंगे। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा कुछ सड़कों को काफिलों के आने पर बंद रखने का निर्णय लिया गया है। कुछ सड़कों पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा और केवल उस समय वाहनों क...