दिल्ली में आज और कल कैसा रहेगा मौसम? 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इन दो दिन येलो अलर्ट
पीटीआई, जुलाई 25 -- Delhi Weather Update: दिल्ली में शनिवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी देखने को मिली। हालांकि दिन की शुरुआत में राजधानी हल्की बारिश दर्ज की गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आईएमडी के डेटा मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग में शनिवार रात ढाई बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक 1 मिमि जबकि इस टाइम पीरियड के दौरान पालम में 0.4 मिमि बारिश दर्ज की गई। लोधी रोड शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे से शनिवार रात ढाई बजे तक 1.9 मिमि बारिश हुई। वहीं नजफगढ़ में शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक 0.5 मिमि बारिश दर्ज की गई।कहां कितना न्यूनतम तापमान दर्ज? शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.