नई दिल्ली, मार्च 14 -- दिल्ली में आज यानी शनिवार को कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा कई रास्तों पर ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी किया है। ऐसा हनी सिंह के कार्यक्रम को देखते हुए किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हनी सिंह के संगीत कार्यक्रम के मद्देनजर शनिवार को राजघाट के पास इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के आसपास यातायात प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एक सलाह के अनुसार, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे के बीच यातायात जाम की आशंका है, क्योंकि स्टेडियम में शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक होने वाले संगीत कार्यक्रम के लिए दर्शकों की भारी भीड़ होगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली में बादलों ने बदला मौसम, 3 डिग्री तक गिरा पारा; आज और कल कैसा रहेगा हाल हनी सिंह के का...