दिल्ली में आग की 2 घटनाएं; फैक्ट्री खाक, झाड़ियों के धधकने से दर्जनों कारें बचीं
रजनीश कुमार पाण्डेय, अप्रैल 12 -- दिल्ली के रघुवीर नगर और मंडोली में रविवार को आग लगने की 2 बड़ी घटनाएं हुईं। रघुवीर नगर में नाले के किनारे सूखी झाड़ियों में भीषण आग लग गई जिसने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग से सड़क किनारे खड़ी दर्जनों सीएनजी कारों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर हटा लिया गया जिससे एक बहुत बड़ा हादसा टल गया। दूसरी घटना मंडोली की है जहां एक केमिकल फैक्ट्री में वेल्डिंग की चिंगारी से भीषण आग लग गई। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों स्थानों पर आग पर काबू पाया।रघुवीर नगर इलाके में झाड़ियों में आग पश्चिमी दिल्ली के रघुवीर नगर इलाके में रविवार शाम एचएमपी ब्लॉक के पास नाले वाली रोड के किनारे मौजूद झाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। सूखे पत्तों और टहनियों के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। गनीमत यह रही कि इस घटना में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.