दिल्ली, अप्रैल 27 -- Delhi Weather: दिन में झुलसाने वाली गर्मी का सामना कर रहे दिल्ली-एनसीआर वालों को रात में भी चैन नहीं मिल पा रहा। बीते पांच दिनों में ही दिल्ली में रातों का पारा साढ़े चार डिग्री तक बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल के इन दिनों में बीते पांच सालों में रात का तापमान इस बार सबसे ज्यादा है। हालांकि, मौसम विभाग ने कल से दिल्ली में बूंदाबांदी को लेकर अपडेट दिया है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। राजधानी दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में रविवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस सीजन की सबसे गर्म रात रही, जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा है। एक दिन पहले की तुलना में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं, बीते पांच द...