नई दिल्ली, मार्च 31 -- दिल्ली नगर निगम ने संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) जमा करने की अंतिम तिथि को महीनेभर के लिए बढ़ा दिया है। महापौर राजा इकबाल सिंह ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संपत्ति कर माफी योजना (सूनियो) की आखिरी तारीख 30 अप्रैल, 2026 तक बढ़ा दी गई है। इस दौरान उन्होंने सभी संपत्ति करदाताओं से आग्रह किया कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए सूनियो योजना के तहत अपने बकाया कर का निपटान कर दें।जनहित को देखते हुए बढ़ाई आखिरी तारीख महापौर ने कहा नागरिकों से प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रिया और सराहना को देखते हुए संपत्ति कर माफी योजना 2025-26, संपत्ति कर निपटान योजना (सूनियो) को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। सूनियो योजना के तहत करदाता वित्तीय वर्ष 2020-21 से पूर्व की अवधि के संपत्ति कर, ब्याज एवं जुर्माने पर पूरी छूट प्राप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.