दिल्ली में आंधी-बारिश वाला मौसम; 60 तक जा सकती है हवा की स्पीड, कल का भी हाल
नई दिल्ली, मई 30 -- दिल्ली में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश वाला मौसम बन गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर में आंधी के साथ बौछारे पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। IMD की मानें तो कल भी आंधी और बारिश वाला मौसम रहेगा। इससे लोगों को गर्मी से मिली राहत बरकरार रहने की संभावना है। 01 जून से एकबार फिर मौसम साफ रहेगा। इस हफ्ते के अंत 5 जून तक एकबार फिर अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अपडेट जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.