नई दिल्ली, मई 31 -- दिल्लीवासियों को मई की भीषण गर्मी से शनिवार को भी राहत मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, राजधानी में शनिवार को भी तेज हवाएं और दिन में हल्की बारिश दर्ज की गई जिससे तापमान अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री कम था। जून के पहले हफ्ते में बारिश कम होने के साथ ही तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है। बारिश और तेज हवाओं ने प्रदूषण का स्तर पर कम किया है जिससे दिल्ली की हवा बीते 230 दिनों में सबसे साफ हवा दर्ज की गई है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) शनिवार को 85 यानी 'संतोषजनक' स्तर पर रहा। यह बीते साल 8 अक्तूबर के बाद सबसे कम है तब एक्यूआई 80 दर्ज किया गया था। सीपीसीबी के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच के AQI को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 2...