रजनीश कुमार पाण्डेय, दिसम्बर 28 -- दिल्ली के मालवीय नगर स्थित मधुकर रेनबो चिल्ड्रेन्स अस्पताल में रविवार सुबह ओटी में अचानक भीषण आग लग गई। अफरा-तफरी मचने के बीच दमकल की आठ गाड़ियां पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन एक दमकलकर्मी धुएं से प्रभावित हुआ। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन से विस्तृत जानकारी ली जा रही है।ऑपरेशन थिएटर में आग मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 10:45 बजे गीतांजलि मार्ग पर स्थित अस्पताल की पहली मंजिल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) से धुआं उठने लगा। अस्पताल स्टाफ ने तुरंत पुलिस और दमकल को सूचना दी। नजदीकी दमकल केंद्र होने से स्टाफ पैदल ही कर्मियों को खबर देने पहुंच गया।सुरक्षित बाहर निकाले मरीज मौके पर पहुंची दम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.