नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- एमसीडी प्रशासन ने खतरनाक भवनों, अवैध निर्माण, दिल्ली मास्टर प्लान और भवन उपनियमों के उल्लंघन के खिलाफ सोमवार को कई जगहों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इसे लेकर एमसीडी प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिल्ली में 24 स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान 5 संपत्तियों को सील किया और भवन निर्माण संबंधी नियमों के उल्लंघन पर 5 ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए। एमसीडी ने अपने अधिकार क्षेत्र में नियमों के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी बनाए रखते हुए निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की।इन इलाकों में ऐक्शन इस संबंध में दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी के अधिकारियों ने कहा कि निगम के सभी 12 क्षेत्रों में भवन निर्माण संबंधी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने और जन सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई ...