नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- पुरानी दिल्ली के चाबड़ी बाजार इलाके में गुरुवार को निर्माणाधीन इमारत के गिरने के मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों ने एमसीडी प्रशासन पर कई तरह के सवाल उठाए हैं। दिल्ली की विभिन्न आरडब्ल्यूए संगठनों ने आरोप लगाया कि इस वर्ष कई इमारत गिरने के हादसे हुए हैं। इसे लेकर एमसीडी प्रशासन की तरफ से जमीनी स्तर पर कोई ऐतियातन कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। अब इस मामले में निगम ने कई क्षेत्रों में निर्माणाधीन इमारत को लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।सभी जोनों में संपत्तियों की जांच इस संबंध में निर्माणाधीन इमारत में जांच कर वहां पर भवन निर्माण उप नियमों के उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई निगम प्रशासन द्वारा की जाएगी। इस संबंध में निगम अधिकारियों ने बताया कि निगम के सभी जोन में निर्माणाधीन संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है।10 नोटिस जारी कई जग...