दिल्ली में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर ऐक्शन में आएगी तेजी, CM ने दिए आदेश
नई दिल्ली, जून 7 -- दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। राजस्व विभाग, एमसीडी और डीडीए मिलकर अवैध ढांचों को गिराने, संपत्तियों को सील करने और नोटिस भेजने का काम कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों के दौरान सैकड़ों अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, सरकार बड़े प्रतिष्ठानों में थर्ड-पार्टी बीमा प्रणाली और पारदर्शी डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर विचार कर रही है। एमसीडी ने बीते 6 दिनों के दौरान ही 94 अवैध संपत्तियों को जमींदोज कर दिया है। यही नहीं 114 अन्य को सील किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार अवैध निर्माण, अतिक्रमण और अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। आगे ऐसी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए एक दीर्घकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.