दिल्ली में अवैध तौर पर छिपे दस बांग्लादेशी नागरिक दबोचे
नई दिल्ली, मार्च 13 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। आउटर जिला पुलिस ने अवैध तौर पर प्रवास कर रहे दस बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इन सभी के प्रत्यर्पण के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ये सभी लोग वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी दिल्ली में रह रहे थे। डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि विदेशी नागरिक प्रकोष्ठ को सूचना मिली कि कुछ विदेशी अवैध तौर पर रह रहे हैं। जानकारी के आधार पर छह मार्च को पीरागढ़ी इलाके में जांच अभियान चलाया गया जहां दस लोग पकड़े गए। ये लोग भारत में वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी रुके हुए थे और अवैध तौर पर मेडिकल वीजा लेकर बुल्गारिया जाने की कोशिश में थे। पुलिस इन्हें बांग्लादेश भेजने की तैयारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.