दिल्ली में अब 4 मंजिला बिल्डिंग झुकी, लोगों को बाहर निकाला गया; हालात पर नजर
नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- दिल्ली में अब शाहदरा इलाके के गांधी नगर में चार मंजिला इमारत अचानक एक तरफ झुक गई। इससे आसपास रहने वाले लोगों में घबराहट फैल गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि इमारत में रहने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने तुरंत इमारत को खाली करा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी। सुरक्षा कारणों से लोगों को इमारत के पास जाने से रोक दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली नगर निगम की एक टीम भी मौके पर पहुंची और इमारत की हालत का जायजा लिया। किसी को भी इमारत के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है और आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यह घटना पिछले हफ्ते सत्य निकेतन में लड़कों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.