नई दिल्ली, मार्च 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में फरवरी के बाद अब मार्च का महीना भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहा है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि राजधानी के दिन और रात दो डिग्री ज्यादा गर्म रहे हैं। खासतौर पर रात का तापमान तो पिछले चार वर्षों में सबसे ज्यादा रहा है। यह हाल तब है जब अभी तक मार्च के महीने में सामान्य से बीस फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। दिल्ली में आमतौर पर फरवरी और मार्च के महीने में वसंत का मौसम रहता रहा है। इस दौरान धीरे-धीरे कड़ाके की सर्दियां विदा हो जाती हैं और आरामदायक मौसम की स्थिति बनी रहती है। लेकिन, पिछले कुछ वर्षों से वसंत के मौसम का समय कम होता जा रहा है। इस साल भी मौसम का यही रुख देखने को मिला है। पहले तो फरवरी का महीना सामान्य से ज्यादा गर्म रहा। दिल्ली में फरवरी के महीने में सामान्य अ...