दिल्ली में अधिकारियों से मिले विधायक
गिरडीह, जुलाई 1 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो ने मंगलवार को नई दिल्ली में स्वास्थ्य और कृषि से जुड़े केंद्रीय अधिकारियों से मुलाकात कर बगोदर विधानसभा सहित पूरे झारखंड के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। विधायक ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार बर्णवाल से मुलाकात की। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना का लाभ अधिक से अधिक आम नागरिकों तक पहुंचाने पर बात हुई। विशेषकर बगोदर विधानसभा सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर पात्र लोगों को योजना से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा हुई।
कृषि से जुड़ी बैठक इसके बाद विधायक ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निजी सचिव प्रवीण सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। बगोदर विधानसभा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.