नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- Delhi Mausam: दिल्ली के साथ ही एनसीआर में भीषण गर्मी के साथ लू का प्रकोप देखा जा रहा है। थार मरुस्थल और बलूचिस्तान से आने वाली गर्म पछुआ हवाओं के कारण दिल्ली के अधिकांश इलाकों में तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चला गया है। इसमें चलते मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए लू चलने का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। हालांकि, सोमवार से मौसम में बदलाव नजर आएगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे लोगों को इस तपती गर्मी और लू से राहत मिल सकती है।लू का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बने रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि शाम तक अचानक से मौसम बदलने और गरज चमक के साथ...