नई दिल्ली, जुलाई 1 -- दिल्ली सरकार अगले सप्ताह एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने जा रही है। अगले 4-5 दिन में पोर्टल तैयार होने की उम्मीद है। इसके जरिये नई ईवी पॉलिसी 2026 के तहत पात्र लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने और स्क्रैपिंग इंसेंटिव के लिए आवेदन कर सकेंगे। नई ईवी नीति के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और N1 कैटेगरी के ट्रकों के लिए खरीद पर सब्सिडी दी जाएगी। वहीं पुरानी डीजल-पेट्रोल वाली गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक गाड़ियों लेने वाले खरीदारों के लिए अलग से स्क्रैपिंग इंसेंटिव की घोषणा की गई है। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पोर्टल चालू होने के बाद पात्र लाभार्थी अपने आवेदन जमा कर सकेंगे और मंजूर हुई रकम सीधे अपने बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिये पा सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस...