दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश रचने वाले आठ संदिग्ध गिरफ्तार
नई दिल्ली, मई 30 -- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को मुंबई अंडरवर्ल्ड और शहजाद भट्टी के एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को ध्वस्त किया जो दिल्ली, मुंबई सहित देश के कई शहरों को दहलाने की साजिश रच रहा था। पुलिस ने मामले में आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया। यह मॉड्यूल दिल्ली और मुंबई के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, सुरक्षा प्रतिष्ठानों और पुलिस कर्मियों पर हमलों की साजिश में शामिल था। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और यूएपीए की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब और नेपाल के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में विजय उर्फ शूटर, नीतीश पासवान, तौकीर रिजवान, अहमद शेख, साजिद महबूब शेख उर्फ अरबाज खान, हरविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, मनजीत सिंह और नेपाली मूल का लामा आंग कामी शामिल हैं。 यह भी पढ़ें- पहले पेज के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.