कोटा, मार्च 18 -- राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। हादसा कैथून थाना क्षेत्र में बालापुरा और कराड़िया गांव के बीच सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ, जब तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है।डिवाइडर से टकराकर नीचे गिरी कार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फॉर्च्यूनर कार तेज गति से एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रही थी। अचानक कार डिवाइडर से टकराई और उछलकर नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। पुणे के रहने वा...