दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 'मौत' की रफ्तार, बेकाबू कार ट्रक में जा घुसी; 4 मरे
मंदसौर, जून 25 -- मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर ट्रक में पीछे से जा घुसी। दिल दहला देने वाले इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। जानकारी के अनुसार, हादसा करीब सुबह 11 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीतामऊ के तीतरोद गांव के बाद हुआ था। हादसे में मरने वाले सभी महाराष्ट्र के औरंगाबाद के बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर राहत बचाव दल पहुंचा। घायलों को सीतामऊ के अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में घायल दो लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- MP में मॉनसून की एंट्री, 9 दिन देर से पहुंचा; जानें कहां बन रहे बारिश के आसार?...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.