फरीदाबाद, मार्च 7 -- नूंह। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लूटपाट के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहरुख उर्फ जुहरू निवासी गांव छारोडा, थाना सदर तावडू जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 23 जनवरी की रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच दिल्ली निवासी राजू और उनका साथी दिलशाद मेडिकल सामान लेकर कार से मध्य प्रदेश जा रहे थे। घाटा शमशाबाद टोल प्लाजा से आगे चैनल नंबर 73 के पास उनकी गाड़ी खराब हो गई। मदद के लिए उन्होंने हेल्पलाइन और कंपनी को फोन किया, लेकिन सहायता नहीं पहुंची। इसी दौरान एक बोलेरो कैंपर वहां आकर रुकी, जिसमें से कुछ लोग उतरे। आरोपियों ने खुद को बजरंग दल का सदस्य बताते हुए दोनों के साथ मारपीट की और उनका सामान छीन लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.