दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पिकअप पलटने से UP के 3 लोगों की मौत, 2 घायल
अलवर, अगस्त 29 -- राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 96 के पास हुआ। यहां नर्सरी से जुड़े काम के सिलसिले में यात्रा कर रही एक पिकअप गाड़ी अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर गोविंदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गोविंदगढ़ थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिकअप वाहन के पलटने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पिकअप में सवार लोगों को बाहर निकाला। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.