दिल्ली, दिसम्बर 5 -- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक कार को पीछे से टक्कर लगने के बाद पति-पत्नी 8 घंटे तक फंसे रहे और ज्यादा खून बह जाने के कारण दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लक्ष्मी राम और उनकी पत्नी कुसुमलता के रूप में हुई है। दोनों करौली जिले से वापस घर को लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे रात में हुआ। जब कपल घर की तरफ लौट रहा था, तभी पीछे से आई एक अंजान गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार एक्सप्रेसवे पर मेटल क्रैश बैरियर से टकराकर पलट गई। इस घटना में दोनों गभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने के बाद दोनों 8 घंटे तक कार में पड़े रहे और उनकी मौत हो गई। रात को हादसा होने के बाद किसी को खबर नहीं हुई। सुबह करीब 7 बजे कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पेट्रोलिंग टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.