गुरुग्राम, अक्टूबर 29 -- गुरुवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव धुनेला के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित कार आगे चल रही बस के पीछे इतनी जोरदार टक्कर मारते हुए अंदर जा घुसी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में कार सवार दंपति और उनकी बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार में फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। सभी को तुरंत इलाज के लिए सोहना के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है।मासूम बेटी को और बेटे बच गए जिंदा हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चों को पहले सोहना...