दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई स्लीपर बस
गुड़गांव, जुलाई 1 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सोहना इलाके में मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से जयपुर जा रही एक निजी स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के नीचे लगी लोहे की चादर से टकराने के कारण उसकी तेल की टंकी (फ्यूल टैंक) फट गई और सारा डीजल सड़क पर बह गया। गनीमत यह रही कि आग नहीं लगी, अन्यथा बस में सवार करीब 50 यात्रियों की जान पर बड़ा संकट आ सकता था। एक निजी स्लीपर बस मंगलवार रात करीब एक बजे दिल्ली से सवारियां लेकर जयपुर के लिए रवाना हुई थी। बस जैसे ही सोहना से करीब 12 किलोमीटर आगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तभी अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित रफ्तार में बस सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी。 यह भी पढ़ें- ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.