दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े वाहन से टकराई कार, तीन की मौत
फरीदाबाद, जुलाई 20 -- नूंह, केशव भारद्वाज। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर सड़क किनारे खड़े भारी वाहन ने तीन लोगों की जान ले ली। सोमवार रात नगीना थाना क्षेत्र में चैनल नंबर-47 के पास बनारसी डाडोलि गांव के निकट तेज रफ्तार कार एक्सप्रेसवे किनारे अवैध रूप से खड़े एक भारी वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही नगीना थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शहीद हसन खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.