दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े कैंटर में घुसी कार, चार की मौत
फरीदाबाद, जून 13 -- नूंह, केशव भारद्वाज। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के बघौला गांव के पास सड़क किनारे खड़े केले से भरे आयशर कैंटर में पीछे से तेज रफ्तार कार जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि कार का अगला हिस्सा कैंटर के नीचे समा गया और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।इस हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के मुखिया और एक मासूम बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही कार शनिवार सुबह करीब 6:35 बजे एक्सप्रेसवे पर बघौला गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान वह सड़क किनारे खड़े केले से लदे आयशर कैंटर से टकरा गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कैंटर सुबह 6:24 बजे वहां खड़ा हुआ था और महज 11 मिनट बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.