दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार सवार युवक की हादसे में मौत
फरीदाबाद, जुलाई 1 -- पलवल, केशव भारद्वाज। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर से कार टकरा गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि महिला घायल हो गई। उसने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार नोएडा के सेक्टर-34 स्थित अरावली अपार्टमेंट निवासी संजीता देवी अपने बेटे अमित कुमार के साथ 27 जून की सुबह करीब पांच बजे कार से अपने दूसरे बेटे से मिलकर लौट रही थीं। जब उनकी कार मिंडकोला क्षेत्र में मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर पहुंची और आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक किया, तभी सड़क पर बिना किसी चेतावनी संकेत के खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान अमित कुमार की मौत हो गई, जबकि संजीता देवी का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.