नई दिल्ली, मई 18 -- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) का डीएनडी फ्लाईवे से जैतपुर तक 9 किलोमीटर का हिस्सा लगभग बनकर तैयार है। अगले माह इसे वाहनों के लिए खोले जाने की संभावना है। इसके खुलने से पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, मध्य एवं नई दिल्ली के साथ गाजियाबाद और नोएडा के लोगों का फरीदाबाद, पलवल, सोहना जाना सुगम हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसे परखने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को एक्सप्रेसवे के इस हिस्से का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद इस खंड के उद्घाटन के लिए प्रस्ताव प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे पर 13 सालों में टोल टैक्स 41% बढ़ा, सुविधाएं अब भी नाकाफीएक्सप्रेसवे पर कहां से होंगे एंट्री-एग्जिट...