दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का ट्रायल रन शुरू, फरीदाबाद और जयपुर के लिए मिला नया रूट; डिटेल रिपोर्ट
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के दिल्ली हिस्से पर गाड़ियों का ट्रायल शुरू हो गया है। करीब एक महीने तक चलने वाले ट्रायल का मकसद सड़क और यातायात व्यवस्था की तैयारियों को परखना है। फिलहाल एक्सप्रेसवे की एक कैरिजवे पर ही ट्रायल किया जा रहा है, जिस पर वाहन रिंग रोड और डीएनडी फ्लाईवे के रास्ते सराय काले खां-महारानी बाग से फरीदाबाद की ओर जा रहे हैं। वाहन जैतपुर और मीठापुर होते हुए हरियाणा के फरीदाबाद पहुंच सकते हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पूरी तरह खोलने से पहले सड़क और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था का परीक्षण किया जा रहा है। इसके शुरू होने से दिल्ली और नोएडा से फरीदाबाद व जयपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को अधिक सुगम रास्ता मिलेगा। यह भी पढ़ें- रोहित पवार के PA की बेटी का शव मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.