दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का जैतपुर से सराय काले खां आने वाला कैरिजवे रहा बंद
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। वाहनों के ट्रायल रन के लिए खोले गए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को चालक जैतपुर से सराय काले खां की ओर नहीं आ पाए। एनएचएआई ने इस तरफ के कैरिवजे को सुबह से बंद रखा। महारानी बाग के पास दुर्घटना की आशंका को देखते हुए रिंबल स्ट्रिप बनाने व कई सुरक्षा उपायों को करने के लिए ऐसा किया गया। इस कारण काफी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें सर्विस रोड से होकर वैकल्पिक मार्गों से आना पड़ा। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी हो जाहिर किया। एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि रविवार सुबह तक इसे फिर खोल दिया जाएगा। वहीं डीएनडी से फरीदाबाद की ओर इस पर वाहनों का परिचालन जारी रहा। यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर DND से जैतपुर तक सफर के लिए ट्रायल रन शुरू, NCR के कई शहरों को फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.